फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड की संस्तुति पर ही हटेगी चुनाव से ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। 4500 कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि प्रशासन के पास 8800 कर्मचारियों की फौज तैयार है। चुनाव ड्यूटी के प्रार्थना पत्रों की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल बोर्ड बनाया। सीएमओ की अध्यक्षता में चिकित्सक बोर्ड में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। 25 और 26 मार्च को 1500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण निर्धारित किया। इसके लिए दो पाली में प्रशिक्षण होगा। इसमें मास्टर ट्रेनर जानकारी दी जाएंगी। विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को तैनाती कर दी। चुनाव से ड्यूटी कटवाने के लिए भी कर्मचारियों द्वारा सिफारिशें की जा रही हैं। अधिकारियों से बहाने बनाकर ड्यूटी से हटवाने की मांग कर रहे हैं। कार्मिक प्रभारी एवं सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि किसी भी कर्मचारी और अधिकारी की ड्यूटी नहीं कटेगी। जो कर्मचारी बीमार हैं या महिला कर्मचारी को अन्य परेशानी है, इसके लिए उन्हें मेडिकल देना होगा। अवकाश के लिए जिले में मेडिकल बोर्ड की स्थापना कर दी, इसकी अध्यक्ष सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा रहेंगी। इनके नेतृत्व में चिकित्सकों का पैनल तैयार होगा। मेडिकल बोर्ड ही अवकाश पर कार्रवाई करेगा। जो स्वास्थ्य से संबंधित दस्तावेज दिए जाएंगे, उसकी जांच पड़ताल होगी। जरूरत पडने पर डॉक्टरों से इसकी जांच भी कराई जाएगी। उसके बाद ही अवकाश जारी किया जाएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि चुनाव में अवकाश लेने के लिए फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आयोग के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया। बोर्ड की संस्तुति पर ही कर्मचारी को अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें