फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल न होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न चलने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ हंगामा किया। तौल लिपिक को घेर लिया। बाद में मिल अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत पड़े। चेतावनी दी कि तौल चालू नहीं कराई तो धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा गांव में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर कई दिन से तौल नहीं चल रही है। खेतों में गन्ना छीला पड़ा है और सूख रहा है। किसान तौल केंद्र पर गन्ना लेकर पहुंचते हैं, लेकिन तौल बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने केंद्र पर पहुंचे तौल लिपिक को घेर लिया। किसानों और तौल लिपिक के बीच नोक झोंक हुई। बाद में तौल लिपिक ने मिल अधिकारियों से किसानों की फोन पर बात कराई। मिल अधिकारियों के खिलाफ पर किसान शांत पड़े। चेतावनी दी कि यदि जल्दी तौल चालू नहीं कराई तो वे धरना शुरू कर देंगे। इनमें डबलू, देवेंद्र, ओमकार, बलराज, सतेंद्र, कालू, वेदपाल, रविंद्र, पवन, यशपाल, हरवीर, बिलेंद्र, सौदान, वीरेंद्र, विक्रम, प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें