फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का तहसील में धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किसान यूनियन की ओर से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर तहसील में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में शामली से किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा भी पहुंची। बाद में लंबित मांगाें को लेकर किसानों ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने समस्याएं दूर होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि जब तक एकजुट नहीं होंगे, किसानों का भला नहीं होगा। मंत्री घोषणा करते हैं कि 14 दिनों में भुगतन होगा, लेकिन गत सत्र का भी मिलों द्वारा नहीं किया गया। वहीं किसानों के बिजली के बिल जो भेजे जा रहे हैं। वे त्रुटिपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली की तरह बिजली की दरों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत के बीच नायब तहसीलदार ने उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने कहा कि धारा 370 व 35ए को हटाया जाए, किसानों का भुगतान 14 दिन में दिया जाए, किसानों के बिजली के बिल ठीक हो, किसानों के खेतों को खाने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला मेें पहुंचाया जाए। इसकी अध्यक्षता डॉ. महक सिंह किशनपुर बिराल ने की। संचालन राजवीर और बलजोर सिंह ने किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री रणकुमार, अवनीश पंवार, सत्यवीर, जयपाल सिंह, ब्रजपाल, सुभाष, नरेश, देशपाल, रामसेवक, जयदीप ने किसानों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें