फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों का आमरण-अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील परिसर में पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग को लेकर आमरण-अनशन पर बैठे चार युवकों ने दूसरे दिन भी अनशन जारी रखा। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने अनशनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन भी तहसील में गौरव तोमर पुट्ठी, दीपक तोमर सूप, हरीश दांगी, रोहित शर्मा का अनशन जारी रहा। उनका कहना था कि पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत का बदला जब तक नहीं लिया जाता वे आमरण-अनशन जारी रखेेंगे। उन्होंने सरकार से आतंकियों को पनाह देने वाले कश्मीरियों को भी सबक सिखाने तथा धारा 370 को हटाए जाने की मांग की। अनशनकारियों के बीच एसडीएम अरविंद कुमार पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने युवकों की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसमें योगेश तोमर, आशुतोष तोमर, अंकित चौधरी, सभासद ललित जैन, ओमपाल सिंह, राशिद मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें