फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वे गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन, उल्लास पूर्वक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस श्रद्धा उल्लास पूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सलामी लेने के साथ ही ध्वजारोहण कर सभी से राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। तहसीलदार यदुवंश कुमार समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने सीओ कार्यालय, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने थाने, प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने सीएचसी , एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने विद्युत कार्यालय, चेयरपर्सन संगीता धामा ने नगर पालिका में ध्वजारोहण किया। खंड शिक्षाधिकारी ने बीआरसी केंद्र , ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह धामा व बीडीओ संदीप पाल ने खंड विकास कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
ग्राम सांकरौद में ग्राम प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र धामा, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेंद्र धामा ने ध्वजारोहण किया। सहकारी क्रय विक्रय समिति पर सभापति देवेंद्र ढाका, उपसभापति लख्मी, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान, ब्रह्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, अश्विनी प्रभाकर, डॉ. मनोज धामा, सन्नी गुप्ता, मनोज कुमार जैन, आदित्य धामा, शिवा यादव, रोहित कुमार, सागर, नीरज धामा, मनीष, रविंद्र धामा, प्रदीप धामा, अमित झा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें