अमीनगर सराय (बागपत)। आगरा के हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चल रही आगरा ताज ओपन नेशनल ें ताइक्वांडों प्रतियोगिता और ब्लैक बेल्ट परीक्षा में बागपत के 15 में से 13 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की। प्रतियोगिता में निखिल कुमार ने स्वर्ण पदक, शाहरुख खान व पारूल ने कांस्य पदक जीता। ब्लैक बेल्ट की परीक्षा जीतू, पारुल, निखिल, साकिब, विपुल, शुभांशु, नितिन, शुभम, आशीर्वाद, जान मोहम्मद, अनमोल, शाहरुख, निखिल ने पास की। कस्बे में पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन मांगेराम यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।