बड़ौत (बागपत)।
हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के सदस्यों ने हाईवे स्थित स्वर्गीय नौनिहाल सिंह चेयरमैन के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के 300 लोगों को कंबल बांटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता विनोद उपाध्याय, रीना उपाध्याय व संगठन के प्रमुख विवेक राणा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि संगठन गरीब व्यक्तियों व सामाजिक कार्य करने में अग्रणी है। समय-समय पर गरीबों के उत्थान के लिए सामाजिक कार्य किए जाते हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार तोमर ने ने बताया कि संगठन ने क्षेत्र के 300 लोगों को कंबल बांटे गए। संचालन राधेश्याम शर्मा और विनोद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।