खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी पूर्व प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह धामा की पत्नी धर्मनिष्ठ महिला सुखबीरी देवी की सोमवार को तेहरवीं पर शोकसभा आयोजित की गई । इसमें बीएसएफ के पूर्व आईजी एवं विधायक हरियाणा विधानसभा शेर सिंह, विधायक सोमेंद्र तोमर, गन्ना समिति चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल, मेरठ के डॉ. प्रदीप, भाजपा नेता जयकरण सिंह, जाट महासभा अध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, चौधरी हरेंद्र सिंह, सौदान सिंह, ब्रहमपाल सिंह सभासद, मास्टर धर्मपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, प्रधानाचार्य मीरा शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।