बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय प्रभारी विधि प्रकोष्ठ चारू प्रज्ञा के नेतृत्व में युवा मोर्चा बागपत के कार्यकर्ताओं को बड़ौत स्थित आई म्यूजिका मल्टी प्लेक्स सिनेमा पर उरी और द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म दिखाई गई।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश बंसल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय प्रवक्ता चारू प्रज्ञा ने कार्यकर्ताओं को उरी फिल्म दिखाई, जो पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। कार्यकर्ताओं को नमो अगेन की टी-शर्ट भी वितरित की। वहीं युवाओं ने संकल्प लिया कि बागपत मेें डॉ. सत्यपाल सिंह को सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाएंगे। मोर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव मेें जोरशोर से काम करेगा। कार्यक्रम मेें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, जिला महामंत्री डॉ. विनय, प्रभात, सोनू, दीपक शर्मा, रणवीर, प्रशांत चौधरी, सुमित, शेर सिंह, नगर अध्यक्ष कमल तोमर, गौरव दांगी मौजूद रहे।