फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने बाधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड पर मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमेें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर रूपेश राणा, निर्देशिका सविता राणा और प्रधानाचार्य नरगिस ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर रूपेश राणा ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्हें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। निर्देशिका सविता राणा ने कहा कि अब समय बदल गया है, बेटियों को घर बैठाने की बजाए उनका सहयोग करें। उन्हें अच्छी शिक्षा दें, क्योंकि एक बेटी शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित हो जाते हैं। छात्रों ने मेरा रंग दे बसंती चोला, मां तुझे सलाम, वंदे मातरम की प्रस्तुति देकर समां बांधा। वहीं छात्राओं ने कैटवॉक का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनाया। मेधावियों को डायरेक्टर रूपेश राणा और सविता राणा ने ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य नरगिस ने किया। इसमें आयुषी, दिव्या, भारती, मोनिका, साक्षी, आशीष, दीपक, नवीन, संजीव का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें