फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड परिसर में राम कुमार विश्वकर्मा के आवास पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के गाजियाबाद पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलने से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने सदा ही निर्बल वर्ग को ऊपर उठाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसकी अध्यक्षता मास्टर रामनिवास ने की। संचालन सुनील विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग राजवीर सिंह, रामनिवास, सतपाल, एमपी सिंह, बाबूराम, मामचंद, संजय, राजेंद्र, मनीष विश्वकर्मा, अमित, दरियाव, मांगेराम, सुरेंद्र, लीलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें