बागपत। बाबा जानकी दास मंदिर में तुलसी दिवस मनाया गया। इस मौके पर तुलसी का दिव्य पूजन किया। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य राज कुमार शास्त्री ने कहा कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा निरर्थक मानी जाती है। उन्होंने कहा घर में तुलसी की पूजा अर्चना करने से कभी वास्तु दोष भी नहीं रहता है। उत्तम तरीके से माता को सजाया गया।
ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया कि तुलसी का पौधा धार्मिक, वैज्ञानिक और उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमेशा पूजनीय है। आयुर्वेद में तुलसी को अमृत की उपाधि दी। भगवान विष्णु की पूजा इनके बिना निरर्थक मानी जाती है। धनु की संक्रांति चल रही है। धनु राशि में भगवान सूर्य जब आते है तब शुभ कार्यों में विराम लग जाता है। 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाने से नर नारियों को अद्भुत शांति की प्राप्ति होती है। एक पुराण के अनुसार भगवान शंकर ने कहा कि तुलसी की पूजा करने से मनुष्यों की सभी कामनाएं पूर्ण होती है। इसी पुराण में ऐसा बताया गया है कि तुलसी माता के दर्शन मात्र से करोड़ों गोदान का फल प्राप्त होता है। जब माता सीता अशोक वाटिका में थी, तब भगवान श्रीराम की प्राप्ति के लिए तुलसी का पौधा लगाकर पूजन किया। इसमें भूपेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा, राजेश गौतम, अमित गौतम, मनीष गौतम, राज नारायण पांडेय, शिवानी, दुर्गावती, भगवान देही, प्रियंका और विश्वनाथ मौजूद रहे।