चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर विनयपुर गेट के पास स्कूटी व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिंघावली निवासी गिरीश व रंजीत बाइक पर सवार होकर बंथला गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों भाई घर लौट रहे थे तो ढिकौली-बंथला मार्ग पर विनयपुर गांव के गेट के पास ट्रक से बचने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों भाई समेत स्कूटी सवार लक्ष्मी पत्नी शंकर भाटी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।