बड़ौत (बागपत)। रेजोनन्स स्कूल मेें सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुबेला अभियान के तहत सैकड़ों बच्चों को टीके लगाएं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक न संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शिविर में नौ माह से 15 साल तक के 900 बच्चों को मिजिल्स रुबेला अभियान के तहत टीके लगाएं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि रुबेला को जर्मन खसरा के नाम से जाना जाता है।