फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा की कमल संदेश यात्रा छपरौली विधानसभा और बड़ौत विधानसभाओं में निकाली गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन

छपरौली विधानसभा के बोड्ढ़ा गांव में छपरौली से बीजेपी विधायक सहेंद्र सिंह ने पदयात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने जगह-जगह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी और उन्होंने प्रभावशाली लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उनके साथ छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, प्रवीन रठौड़ा, उदयवीर, पप्पू, तेजपाल, जगवीर आदि रहे। वहीं बड़ौत विधानसभा में प्रथम टोली के संयोजक श्रीभगवान बिजरौल के नेतृत्व में शुरू की। इसका शुभारंभ जिला प्रभारी वाईपी सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ौत विधानसभा संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर भी उपस्थित रहे। पदयात्रा में महेंद्र, तेजवीर, सूरज, सोनू, इंद्रजीत, विपिन, नरेश, नीरज कौशिक, अमित चौधरी, विशाल तोमर आदि रहे। दूसरी टोली जिला किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में नैथला, फैजल्लापुर में पहुंची। इसमें मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, सुमित, दीपक, अमित, गौरव, सागर, रामपाल आदि रहे। नगर में नितिन जैन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 21 में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की। इसमें मुख्य रूप से रोबिन, ममता गुप्ता, मनोरमा तोमर, कौमेंद्र तोमर आदि रहे। नगर की दूसरी टोली का शुभारंभ पालिका चेयरमैन अमित राणा ने झंडी दिखाकर किया। टोली अतुुल जैन के नेतृत्व में शुरू हुई। इसमें लक्ष्मी अग्रवाल, किरण देवी, अजित, तेजेंद्र, राकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें