फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में दी विकास योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्राम पंचायत धनौरा सिल्वरनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कार्य योजना निर्माण हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक हुई। ग्राम प्रधान चौधरी रेखा चौधरी ने अध्यक्षता कर नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं के हितार्थ विभिन्न योजनाएं चल रही है, इनका लाभ उठाएं। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने गांव में सभी आवश्यकताओं को चिन्हित किया। वह नारी सशक्तिकरण अभियान के बारे में उपस्थित महिलाओं को महिलाओं संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी जॉनी चौधरी, लेखपाल रणवीर सिंह, एएनएम निशा, आंगनबाड़ी कमलेश, प्रधानाध्यापक अश्वनी, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बागपत बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तह नौरोजपुर गुर्जर, सूजरा, क्यामपुर, धनौरा सिल्वरनगर में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। रामकुमार, मिथलेश, बबीता, संगीता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें