बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति ने वनस्थली पब्लिक स्कूल और जेपी पब्लिक स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने छोटा सिपाही एवं करामाती कोट बाल फिल्म देखी। फिल्म के माध्यम से बच्चों को निडरता की सीख दी गई।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन एवं प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बाल फिल्म महोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूल में छोटा सिपाही फिल्म का प्रदर्शन किया। फिल्म गोवा के एक बच्चे पर आधारित है। बाल नायक की गोवा के स्वतंत्रता संघर्ष के प्रति बढ़ती जागरूकता की कहानी को दर्शाया गया है। जिसने अपने साहस और जिम्मेदारी की भावना से सैन्य अभियान के दौरान भारतीय सैनिकों की मदद की। मुक्ति जैन, उषा सिंह, ललिता, राखी रानी, अक्षय, अनुभा शर्मा, नीरू, आकांक्षा का योगदान रहा।
जेपी स्कूल में बच्चों ने देखी करामाती कोट
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन एवं बाल चित्र समिति ने जेपी पब्लिक स्कूल में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया। स्कूल में महोत्सव का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा, अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने फिल्म को देखा। फिल्म से बच्चों ने सीखा कि मुसीबत में अपने मित्रों का साथ कभी नही छोड़ना चाहिए। कभी भी लालच के वशीभूत नही होना चाहिए। फिल्म में दिखाया कि बच्चे को घर से निकाल दिया जाता है। जब बच्चा ठंड से सिकुड़ता है तो एक वृद्ध उसे एक करामाती कोट देता है। कोट से एक बार में एक रुपये का सिक्का निकलता है, जिससे बच्चा अपने सभी शौंक पूरे करता है। लेकिन कुछ लालची लोग उसके करामाती कोट को चुराकर अपने लालच को पूरा करने का प्रयास करते हैं, लेकिन असफल रहते है। कीर्ति त्यागी, दीपा चौहान, सत्यपाल सिंह और सूरज का योगदान रहा।
बच्चों ने क्या कहा
छोटा सिपाही अच्छी फिल्म थी। इसे देखकर बेहद मजा आया। देशभक्ति और मदद करने की सीख मिलती है।
बुलबुल, छात्रा
बाल फिल्म दोस्तों के साथ देखी। बेहद अच्छा लगा। इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोरंजन और ज्ञान बढ़ता है।
आकांक्षा, छात्रा
फिल्म अच्छी लगा। देशभक्ति की सीख मिली और कभी भी मुसीबतों से नहीं डरना चाहिए। मुसीबत का मुकाबला करना चाहिए।
खुशी, छात्रा
साथी बच्चों के साथ फिल्म देखकर बेहद अच्छा अनुभव रहा। फिल्म से देशभक्ति की सीख हमें मिलती है।
विनीत दांगी, छात्र
यह फिल्म बेहद अच्छी रही। इस बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा होती है। फिल्म में बच्चों का हौसला दिखाया है।
शिवांग, छात्र
कभी भी लालच नहीं करना चाहिए। लालच बुरी बला होती है। मुसीबत में दोस्तों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
ऋषभ जैन, छात्र
करामाती कोट एक मनोरंजक और ज्ञानवर्धक फिल्म रही। बेहद अच्छा लगा। इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी है।
शालू, छात्रा
फिल्म से सीखा कि कभी भी लालच नहीं करना चाहिए और सत्य पथ पर आगे बढ़कर मुश्किलों का मुकाबला करना चाहिए।
श्रेया जैन, छात्रा
एक साथ बच्चों ने पहली बार फिल्म देखी, बेहद अच्छा लगा। इससे बच्चों को सत्य मार्ग पर बढ़ने की सीख मिलती है।
प्रतिज्ञा, छात्रा