बागपत। यातायात माह के अंतर्गत एनएस पब्लिक स्कूल काठा में यातायात पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं जिले में 88 वाहन के चालान किए।
कार्यशाला में यातायात प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर मौतें सिर पर चोट लगने के कारण होती है। हेलमेट लोगों की जान बचा सकता है। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियम का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा यातायात पुलिस ने नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों चालकों की चेकिंग की। उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 88 वाहन चालकों के चालन किए। साथ ही 11300 रुपये शमन शुल्क वसूला। साथ ही राष्ट्र वंदना चौक पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पंप लेट बांटे।