फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली नहीं तो आंदोलन - वीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली व वित्त विहीन शिक्षकों को पूरा वेतन यदि सरकार ने नहीं दिया तो प्रदेश के शिक्षकों द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को जैन स्थानक वासी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन की बहाली पर चुप्पी साधे है तथा वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का शासनादेश जारी नहीं किया है। राजकीय शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा लागू कर दी, जबकि माध्यमिक शिक्षकों को आए दिन आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन समाप्त करके शिक्षकों का भविष्य चौपट कर दिया है। 2005 के बाद के शिक्षकों के खातों से अंशदान पेंशन की कटौती की जा रही है परंतु उसे शिक्षकों के खाते में नहीं भेजा जा रहा है। व्यावसायिक व कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षक का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है । कहा कि 15 नवंबर को खेकड़ा में होने वाली शिक्षक सम्मेलन में शिक्षक विधायकों द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे, जिसमें पुरानी पेंशन व अन्य मांगों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह सिंह के नेतृत्व में टीम ने जनता वैदिक इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन संपर्क किया। इसमें उपाध्यक्ष पंकज शर्मा इंद्रपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षक सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक यमुना इंटर कॉलेज में हुई। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों का समायोजन, चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 15 नवंबर को सम्मेलन होगा। इस दौरान सतीश कुमार त्यागी, मुकेश राज शर्मा, रवि दत्त शर्मा, सितारा बेगम, सुषमा गौड़, अशोक बंधु, अजय कौशिक, हिमेश कुमार, वासुदेव, आनंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें