फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना के लिए संवरने लगीं सुहागिनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सजना के लिए संवरने लगीं सुहागिनें
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। करवा चौथ पर सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ जमा रही। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं पूजन सामग्री से लेकर आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। इस त्यौहार के लिए डिजाइनर थाली से लेकर सास-बहू के नाम पर पैकेज दिए जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लरों में नवविवाहिताओं की ज्यादा भीड़ रही।
मेन बाजार के दुकानदार सुनील कहते हैं कि सुहागिनों के इस त्योहार पर पारंपरिक रस्मों के हिसाब से तो बाजार में खरीदारी की ही जाती है। बाजार में इस समय करवा चौथ के विशेष पूजन के लिए चांदी की डिजाइनर थाली का काफी क्रेज है। इसमें पूजन सामग्री, करवा, मेहंदी की कोन, सूखे मेवे का डिब्बा रखा गया है। जरी गोटे से सजी यह थाली काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ जिनेश जैन और प्रभात जैन ने बताया कि सुहागिनें सोने-चांदी के आभूषण भी खरीद रही हैं। कपड़ा व्यापारी सत्यपाल राणा ने बताया कि महिलाओं की मांग के मुताबिक कपड़ों की पूरी रेंज है। पिछलें तीन दिन से लगातार खरीददारी हो रही है। महिलाएं चटक रंग के कपड़े पसंद कर रही हैं। उधर ब्यूटी पार्लरों में भी सजने संवरने को लेकर नवविवाहिताओं की भीड़ लगी रही। मीरापुर रजवाहे स्थित मधुबन कालोनी मेें वंशिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूजा गुप्ता ने बताया कि सजने संवरने के साथ ही मेहंदी लगाने के लिए भी काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें