फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर पर कार्रवाई, हरकत में दिखा सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में मैनेजर पर कार्रवाई के बाद चिकित्सक भी सक्रिय नजर आए। बृहस्पतिवार को सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने अस्पताल की मैनेजर डॉ. नूपुर को हटाने के बाद चिकित्सक भी हरकत में आए। मरीजों का आरोप रहता था कि आम तौर पर चिकित्सक वार्ड में कम जाते थे। लेकिन शुक्रवार को वार्ड में जाकर जांच पड़ताल की। ओमबती निवासी लूंब, भगवान देवी निवासी ट्योढ़ी, सपना निवासी सिंघावली से स्वास्थ्य के साथ-साथ वार्ड में अन्य परेशानियों के संबंध में भी पूछताछ की। पीड़िताओं ने चिकित्सक को अपनी-अपनी समस्या बताई। इस दौरान चिकित्सक बारी बारी सभी मरीजों के पास पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि चिकित्सक रोजाना वार्ड में जाकर मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ करेंगे तथा मरीजों को होने वाली अव्यवस्थाओं को भी दूर किया जाएगा। सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि डॉक्टर नियमित जांच करते हैं और भविष्य में भी रोगियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें