फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू न होने तक चलेगा भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू न होने तक चलेगा भाकियू का धरना
विज्ञापन

बागपत। बकाया भुगतान और चीनी मिलों का पेराई सत्र समय से शुरू कराने की मांग को लेकर भाकियू का दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रहा। चेतावनी दी जब तक पेराई सत्र शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि खेतों में गन्ना खड़ा है और चीनी मिलें मनमानी कर रही हैं।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे से हुक्का जमा दिया था। भाकियू नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम किया। चेतावनी दी जब तक गन्ने का भुगतान और मिलों का पेराई सत्र शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, वह घर जाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि गन्ना खेतों में खड़ा है और मिलों को अब तक चलाया नहीं जा रहा है। बढ़ती सर्दी के मौसम में भी भाकियू कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जमे हैं। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, चौधरी इंद्रपाल सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुखबीर, विजयपाल, कालूराम, जहान सिंह, ठाकुर तेजपाल सिंह, उपेंद्र तोमर, महाराम, तेजपाल मलिक, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें