फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 माह से प्रेरकों को नहीं मिला मानदेय, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्रेरकों को 23 माह से मानदेय नहीं मिला है। बीएसए दफ्तर पहुंचकर प्रौढ़ शिक्षा के समन्वयक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय और पद को नवीनीकरण किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेरक बीएसए दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा परिषदीय विद्यालयों में निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। नियमित रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं। पिछले 23 माह से उन्हें आज तक मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उनके सामने परेशानी खड़ी हो रही है। परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। काफी समय से मानदेय दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतों के बाद भी अफसरों द्वारा कार्रवाई नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र 23 माह का मानदेय और उनके पद को आगे नहीं बढ़ाया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रौढ़ शिक्षा के जिला समन्वयक अमित यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया। राज सिंह मलिक, राकेश, मोहम्मद अख्तर, राजीव, सुमन, सुनीता सहित अन्य प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें