फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्जा निगम से जवाब मांगेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में गोकल राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें दस अक्तूबर को एमडी दफ्तर मेरठ में होने वाली किसानों की पंचायत को सफल बनाने पर विचार किया।
विज्ञापन

चौधरी नरेंद्र राणा ने कहा कि दस अक्तूबर को किसान अधिकार समन्वय मंच से संबंधित सभी संगठन और किसान एमडी कार्यालय मेरठ पर पंचायत होगी। इसमें सरकार व बिजली विभाग से जवाब मांगा जाएगा कि जिस किसान की वार्षिक आय 30 हजार रुपये है, तो वह निजी नलकूप व घरेलू बिजली का 40-50 हजार रुपये कहां से जमा करेगा। उप्र के आठ मंत्रियों पर 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक बिजली के बकाया है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती और किसान-मजदूर पर दस हजार रुपये बकाया बिजली के बिल पर एफआईआर और चार हजार पुलिस और चार हजार रुपये विभाग के समन शुल्क लगा दिया जाता है। अध्यक्षता महावीर सिंह ने की। बैठक में गोकल, मंगता, हरबीर, तराबूद्दीन प्रधान, शमशाद, सतेंद्र राणा, पप्पू राणा, चंद्रपाल राणा, योगेंद्र राणा, वीरेंद्र राणा, कृष्णपाल राणा, प्रधान ब्रहम सिंह, ओमवीर फौजी, रामफल खलीफा, चरण सिंह खलीफा, अनंग पाल मुखिया, ऋषिपाल छिल्लर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें