फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में दोनों पक्षों का धरना जारी, तनावपूर्ण स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर दोनों पक्षों का धरना जारी रहा। इस कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ रहा है और कभी भी गांव में टकराव के हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन

चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में ग्रामीण 29वें दिन भी धरने पर डटे रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीणों के हित में प्रशासन को समस्या का समाधान जल्द से जल्द करा देना चाहिए। गांव के बीचों बीच चर्म शोधन का कार्य नहीं चलने देंगे। ग्राम समाज द्वारा छोड़ी गई भूमि पर इकाइयां शुरू कराई जाए। प्रशासन के पास 18 दिन का समय शेष रह गया है। यदि समयावधि में समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजबीर, प्रदीप, संजीव, महिपाल, सुखवीर, प्रताप, रामपाल, सतबीर, मास्टर कपिल, राजा, कर्ण, जगमेर, देवेंद्र, विक्रम, जितेंद्र, कृष्ण आदि रहे।
वहीं चर्म शोधन इकाइयों के संचालक भी गांव में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा प्रशासन को गांव में चल रहीं110 इकाइयों को चलाने के लिए पर्याप्त जमीन देनी चाहिए। जब तक पर्याप्त जमीन नहीं दी जाती, तब तक वे गांव छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा गांव में चर्म शोधन का कार्य बंद हैं। समाधान होने तक कार्य चालू कराया जाए। इस मौके पर राम कुमार, सुशील, ऋषिपाल, ओमवती, शशि, प्रीति, निक्की, नीलम, बिजेंद्री, पिंकी, गीता, सुशीला, उमा, गौरव, मालू, भीम, बाला, भगवती, रामवती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें