फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दुपहिया वाहन पर सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट जरूर पहनें। हेलमेट से वाहन चालक की सुरक्षा है और हादसे के वक्त यह जिंदगी को बचाने में कारगर है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत जिले की तमाम सड़क पर ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें बगैर हेलमेट के सड़क पर सफर करने वालों को जान तक गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

संकल्प लें, घर से दुपहिया वाहन पर निकले तो हेलमेट जरूर पहनें। आसपास के लोगों को भी इस बाबत जागरूक करें। हादसों में होने वाली क्षति को कम करने में यह पहल कामयाब हो सकती है। जिले की तमाम सड़कों पर निकलने वाले ऐसे वाहन चालक काफी संख्या में हैं, जो हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते। पिछले छह माह में ही ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चालक को जान तक गंवानी पड़ी। दो दिन पहले ही बागपत-सोनीपत मार्ग पर किशोर की हादसे में मौत हो गई, हादसे में किशोर का सिर सड़क पर लगा, जो मौत का कारण बन गया था। ऐसा ही किशनपुर बिराल में हुए हादसे में भी हुआ था। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि पुलिस ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट को लेकर अभियान चलाएगी। जो पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करते, संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें