फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के लोगों के लिए कर रखेंगी है लाभकारी योजनाएं संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठेकेदार ने कहा कि किसानों के लिए जितना केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है, आजतक किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेहरू रोड पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं दी हैं। किसानों को उनके बकाया गन्ना भुगतान कराने में जितना कार्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने किया है, उतना किसी दूसरी सरकार ने नहीं किया। जो शेष गन्ना भुगतान बकाया रह गया है, उसके लिए भी सीएम ने चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके अलावा हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाला यमुना पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। लोकेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने बड़ौत-कोताना मार्ग की दुर्दशा सुधरवाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं और उसी का नतीजा है कि यह मार्ग अब बनना शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उनके साथ अंकित, घनश्याम, पदम सिंह, जितेंद्र राठी, प्रमोद, वीरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें