बड़ौत (बागपत)। दसलक्षण पर्व के सातवें दिन श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी बड़ौत में मुनि श्री 108 सुरतन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री दसलक्षण महामंडल विधान की पूजा की गई तथा श्रद्धालुओं के द्वारा उत्तम तप धर्म अंगीकार किया गया।
सौधर्म इंद्र श्री नरेंद्र जैन के नेतृत्व में इंद्र गणों ने अजितनाथ भगवान की प्रतिमा का प्रसुक जल से अभिषेक किया तथा शांति धारा की। ब्रह्मचारिणी मधु दीदी व सीमा दीदी के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने देव शास्त्र गुरु पूजन, 24 तीर्थंकर भगवान पूजन, सिद्ध पूजन ,सोलह कारण पूजन तथा दशलक्षण धर्म की पूजन की। सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए। इस मौके पर कुबेर इंद्र द्वारा रत्नों की वर्षा भी की। संगीतकार विकास एंड पार्टी द्वारा गाए गए भजन पर श्रद्धालु झूमे। मुनि श्री 108 सूरतन सागर जी महाराज ने कहा कि आज उत्तम तप धर्म का दिन है। तप के द्वारा हम पूर्व में किए गए पाप को क्षय कर सकते हैं। तप के द्वारा हम अपनी आत्मा के नजदीक आ सकते हैं । सभा का संचालन वरदान जैन ने किया। इसमें सुभाष चंद जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, सुरेश जैन, मदन लाल जैन, जयप्रकाश जैन, महेंद्र जैन, घासीलाल जैन, प्रेमचंद जैन मौजूद रहे। शाम को आरती हुई। नेहरू बाल एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरस्कार वितरण नवीन जैन बूढ़पुर वालों ने किया।
पयुर्षण पर्व पर दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वाधान में चल रहे बड़ौत जैन मंदिरों में नित्य महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है। सप्तम दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन श्रमण ज्ञान भारती मथुरा से पंडित आशुतोष शास्त्री ने उत्तम तप की व्याख्या करते हुए कहा कि बारह प्रकार के तप से जो मानव अपने तन मन जीवन को परि मार्जिन या शुद्ध करता है, उसके समस्त जन्मों जन्मों के कर्म नष्ट हो जाते है। नगर में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, नेहरू रोड पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, दिगंबर जैन छोटा मंदिर, पारस विहार पारसनाथ मंदिर, नेहरू मूर्ति दिगंबर जैन अतिथि भवन में मंडल विधान की सुंदर रचनाएं हुईं। कई जगहों पर झांकियां, तो कहीं स्वर्ण व रजत उपकरणों से जिनालयों को सजाया। सांध्य कालीन वेला में दिगंबर जैन अतिथि भवन में आलोक जैन सराफ के माध्यम से आरती हुई।
नेहरू रोड पारसनाथ मंदिर में कवि हिमांशु अग्रवाल अलंकार, कवि विनीत मित्तल, संयम जैन, अमन जैन ने काव्यपाठ किया। सांय कालीन प्रवचन के पश्चात प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। बड़े जैन मंदिर में जैन मिलन बड़ौत एवं बड़े बाबा युवा समिति ने रात्रि कार्यक्रम में किड्जी प्ले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेताओं को सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने पुरस्कार वितरण किया। आयोजनकर्ता दिगंबर जैन समाज समिति बड़ौत के अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री अतुल जैन सर्राफ, मेला संयोजक मनोज जैन मसाला, आलोक मित्तल, अंकुर जैन, प्रदीप जैन, प्रशासनिक प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी राजन जैन, आलोक सराफ, सुभाष जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, वीर बहादुर जैन, रमेश जैन, श्रेयांश जैन, नवीन जैन, धनेंद्र जैन एवं रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजक पुनीत, सतीश, सुनील जैन सबके वाले, विवेक, आदीश, दीपक, मनोज, परम, प्रतीक, पारस, आगम आदि रहे।
शांतिनाथ मंदिर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्तम तप धर्म की पूजा-अर्चना की। इसमें पं. राज कुमार शास्त्री, स्वाति जैन, रमेश चंद जैन, नवीन जैन बबल, सचिन जैन, अनिल जैन सतीश जैन आदि रहे।