फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों के खिलाफ असारा गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

असारा गांव के महिलाएं और पुरुष तहसील पहुंचे और राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहकम पहलवान के नेतृत्व में असारा गांव के लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा गांव के चारों राशन डीलर समय पर सामान वितरण नहीं करते हैं और अभद्र व्यवहार ही नहीं गाली-गलौच करते हैं और धमकी देते हैं कि हम राशन नहीं देंगे, तुम्हें जो कराना है कर लो और राशन को कालाबाजारी कर बेच देते हैं। राशन डीलर प्रभावी व्यक्ति है। बाद मेें उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें चौधरी तालिब, फलाही, हसीना, रिहाना, तस्मीना, तस्लीमा, मुनीजा, शहनाज, प्रवीण, आसमा, नूरजहां, बलेदीन, तराबू, गुलबहार, शाबान, नसीम, वकील, अनीस आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें