फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44249 को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के ट्रायल पर चयनित चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड देकर योजना को शुरू कराया। उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रायल है, 23 सितंबर से पूरी तरह लागू होगा। जिले के चार बड़े प्राइवेट अस्पतालों का चयन किया है, इनमें नि:शुल्क उपचार होगा।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करा सकता है। जिले में 44249 पात्रों को चिन्हित किया है। जिनका पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सरकार की ओर से किया गया है। इसके लिए जिले में चार अरोग्य मित्रों की भी तैनाती की है। जिला अस्पताल, बागपत, बड़ौत और बिनौली सीएचसी पर तैनात रहेंगे। ऐसे परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में 28575, शहरी में 15674 परिवारों को चिन्हित किया। इन परिवारों को 2011 की आर्थिक सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए चुना है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि ट्रायल पर बाला पत्नी धर्मवीर, पुष्पा पत्नी रामनिवास, सुशीला पत्नी अशोक, मति पत्नी नरेश निवासी सिसाना को कार्ड दिए हैं। योजना में जिले के सर्वोदय हॉस्पिटल, आस्था, मेडिसिटी अस्पताल बड़ौत को अधिकृत किया है। यहां पर जिले के मरीज कार्ड से नि:शुल्क उपचार करवा सकते हैं। 23 सितंबर से योजना पूरी तरह लागू हो जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष संजय खोखर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह सहित डॉक्टर ओर कर्मचारी मौजूद रहे।

सहायता के लिए आरोग्य मित्रों की कर दी तैनाती : सीएमओ
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार का पांच लाख रुपये का इलाज नि:शुल्क होगा। चिकित्सालयों में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्र की तैनाती कर दी गई है। योजना के तहत कैंसर, ह्दय रोग सहित 1350 बीमारियों को शामिल किया है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु सीमा, लिंग की बाध्यता नहीं है। पूर्व में चली आ रही बीमारियों का भी इलाज शामिल है। इस योजना में इलाज के दौरान दवा, जांच सभी नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें