फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव में बारिश से गिरा मकान, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। जिले में देर रात हुई बारिश से रविवार की सुबह खट्टा प्रहलादपुर गांव में मकान गिर गया, जिसमें परिवार के पांच लोग घायल हो गए। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी चिकित्सा के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बारिश लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। शनिवार सुबह पिलाना क्षेत्र के पटोली गांव में मकान गिर गया था। वहीं रात में आई मूसलाधार बारिश से खट्टा प्रहलादपुर गांव में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें सोया परिवार चोटिल हो गया। मोहसिन ने बताया कि अपनी पत्नी शबाना और तीन बच्चे आसमा, अलिसा, अलपिता के साथ घर में सोया हुआ था। अचानक मकान की छत गिरने से सभी घायल हो गए। पत्नी शबाना और पुत्री अलपिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। ग्रामीणों से प्रशासन से परिवार वालों के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें