फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया पसारने लगे गांवों में पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पिछले कई दिन तक चली बारिश के बाद भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, मगर बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। गंदगी रहित क्षेत्र में मलेरिया व वायरल जैसी बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिएं हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

लगातार दो दिन तक चली बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश रुकने के बाद दिन में फिर से उमस बढ़ गयी। बारिश रुकने से सबसे अधिक समस्याएं गांव में बढ़ गयी है। पशुओं की हौद, टायर, पुरानी बाल्टी आदि में पानी भर गया। गांव की गलियों में जल भराव के अलावा गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो गया। जलभराव व गंदगी के चलते मलेरिया व वायरल के मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। इनके काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी में मरीजों की संख्या औसतन प्रतिशत के मुकाबले बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगी है। सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें