छपरौली (बागपत)। श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या चित्र रेखा जैन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगे। शिक्षिका ने कहा उसे बेहद खुशी है। वह भविष्य में भी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करती रहेंगी।
छपरौली की चित्र रेखा जैन का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को शिक्षक दिवस पर लखनऊ स्थित लोक भवन में यह पुरस्कार उन्हें प्रदान करेंगे। शिक्षिका लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। मेरठ के सरधना की बेटी रेखा जैन की शादी छपरौली में हुई । वर्ष 1980 में उन्होंने बतौर शिक्षक स्कूल ज्वाइन किया। साल 2000 में उन्हें प्रधानाचार्या पद की जिम्मेदारी दी गई। साल 2017 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला चयन समिति के समक्ष किए गए आवेदनों में उनका नाम फाइनल कर शासन को भेजा। साल 1973 में सरधना से ही दसवीं की पढ़ाई की।