बड़ौत (बागपत)। आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल व आजाद नगर में यज्ञों के आयोजन किए और वेद प्रचार कार्यक्रम हुआ।
यज्ञ के ब्रह्मा ओमपाल रहे। चरण सिंह मलिक, ओमप्रकाश आर्य, श्रीपाल आर्य ने भजनों द्वारा ज्ञानवर्धक भजनों की प्रस्तुति की। आचार्य संजय याज्ञिक ने कहा कि यज्ञ जीवन का अनिवार्य विषय है, जिससे उत्तीर्ण होना बहुत जरूरी है। मनुष्य के ऊपर अनेक देवताओं का ऋण चढ़ा होता है। उसे केवल यज्ञ के माध्यम से ही उतार सकते हैं। आजाद नगर में सभासद हरेंद्र मुखिया के आवास पर उन्होंने कहा कि जो मनुष्य समय का सदुपयोग करता है एवं वर्तमान में जीता है वहीं सुखी है और जो अतीत या भविष्य में जीता है, वह दुखी रहता है। ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, अग्रिस मुनि, रमेश तोमर, अशोक कुमार, देवेंद्र शास्त्री, राधेश्याम, इकबाल कवि, प्रमेंद्र तोमर, राजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, जसवीर मलिक, हरबीर सिंह, डॉ. जल सिंह, इंजीनियर विजयपाल, ओमप्रकाश, गुलाबचंद, जयप्रकाश आर्य आदि रहे।