37 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
बागपत। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच तीन दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से मेले पर निगरानी रखी। पहली बार दो कतार लगवाई गई है। कांवडिय़ों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया।
श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में तीन दिवसीय श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि जलाभिषेक के लिए दो लाइनों की व्यवस्था की है। एक लाइन बुढ़सैनी मार्ग व दूसरी लाइन मेरठ रोड की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के लिए बनाई है। मेले पर 37 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांवडिय़ों की भीड़ नहीं लगने दी। मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पीएसी व आरएएफ भी गांव में डेरा डाले हुए है। मंदिर की तरफ किसी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा है।