जैन संत के खिलाफ साजिश का आरोप
बिनौली (बागपत)।
बरनावा गांव में शनिवार को जैन समाज की बैठक हुई। इसमें जैन संत नयन सागर महाराज पर असामाजिक तत्वों द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया और जैन संत को बेगुनाह बताया।
बैठक में विशाल जैन ने कहा कि उपाध्याय नयन सागर जी महाराज सच्चे संत हैं। उन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत गलत आरोप लगाए हैं जो निराधार हैं। बैठक में जैन संत से अपना व्रत समाप्त करने का भी अनुरोध किया गया। बैठक में मोहित जैन, वीरेंद्र जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, लोकेश जैन, देवेंद्र जैन, संदीप जैन, ममता जैन आदि मौजूद रहे।