फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में कराया जाएगा पॉलीथिन मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

टीकरी नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कस्बे में पॉलीथिन मुक्त कराने का संकल्प लिया। साथ ही पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर विचार विमर्श किया।
चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी की अध्यक्षता और ईओ ललित कुमार आर्य के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने पर विचार किया। दुकानदारों से पॉलीथिन बंद करने की अपील की गई। कस्बे में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बरसात के मौसम में बीमारियां फैलने की आशंका को देखकर शहरी क्षेत्र में दवाई का छिड़काव करने का निर्णय लिया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, प्रवेश, राजपाल सिंह, राहुल, राजीव कुमार, पूनम देवी, ममतेश देवी, राहुल, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार वत्स को विदाई दी
दोघट। टीकरी नगर पंचायत परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक कुमार वत्स को विदाई दी। इस मौके पर चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने अशोक कुमार को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता सरला देवी ने की। संचालन कृष्णपाल ने किया। इस मौके पर विनोद कुमार, मास्टर मांगेराम आर्य, ईश्वर सिंह, सचिन कुमार, राजपाल सिंह, राजीव, गय्यूर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें