बागपत। पिलाना स्वास्थ्य केन्द्र की आशा और एएनएम ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीसीपीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर तबादला न रोकने की मांग की। मंगलवार को पिलाना स्वास्थ्य केन्द्र की काफी संख्या में आशा और एएनएम सीएमओ दफ्तर पहुंची। उन्होंने बताया कि बीसीपीएम शशीबाला का तबादला खेकड़ा स्वास्थ्य केन्द्र पर कर दिया था, लेकिन अब दबाव के चलते उसका तबादला पिलाना में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह उन पर दबाव बनाकर कार्य कराती है और जब मन करता है उनका वेतन काट दिया जाता है। लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ से उसका तबादला वापस न करने की मांग की। इसमें सुमित देवी, अंशु राणा, रविता, मीना, रविता, राधारानी, चंद्रकांता, राजेश यादव, सुशीला, सुरेश, प्रीति, सलमा, ललिता, प्रवीना मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन में राजीव ने किया प्रतिभाग
पिलाना। गाजियाबाद में आयोजित कवि सम्मेलन में डौला निवासी निवासी कवि राजीव पाराशर ने भाग लिया। उनकी कविता को सुनकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
नि:शुल्क जांच शिविर आज
बागपत। सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी में आज बुधवार को नि:शुल्क दमा, टीबी, छाती रोग और मधुमेह के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्घ डॉक्टरों द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रमोद कुमार ने दी।