दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में अमेरिका दूतावास से सांस्कृतिक सलाहकार अमेरिका के टर्नर एवं भारत योजना प्रमुख अमेरिकी दूतावास से मनदीप कौर ने एस्रो, लेडी इरविन कॉलेज एवं हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका के छात्र और छात्रओं के 73 दिवसीय कार्यक्रम का मूल्यांकन किया।
उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में बच्चों से मुलाकात की एवं वहां पर देशी-विदेशी बच्चों के माध्यम से जल संरक्षण के कार्यों को देखा और साथ ही दल ने देशी-विदेशी बच्चों द्वारा बनाया गया वॉटर फिल्टर भी देखा। लोगों से मिलकर इस कार्यक्रम के लाभ हानि को जाना। इस अवसर पर टर्नर ने कहा कि अमेरिका और भारत में जल की समस्या एक समान है। दोनों ही देशों में जल की लड़ाई एक जैसी है, लेकिन गांव में आ कर अच्छा लगा कि यहां के युवा जल समस्या पर काफी सजग है। इस अवसर पर मनदीप कौर ने कहा कि हमारा एस्रो के साथ इस तरह का पहला कार्यक्रम है। हम यहां पर पहली बार आए है। काफी सीखने को मिला। डॉ. मीनल ने कहा कि 73 दिवसीय कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं को भारत और यहां की संस्कृति के विषय में काफी जानने और समझने को मिला। संजय राणा ने कहा कि इन बच्चों की मेहनत तब सफल मानी जाएगी जब इन के कार्य को समाज स्वीकार करेगा और समझेगा। साथ ही अपनी सोच और कर्म में बदलाव लाएगा। इस अवसर देवेंद्र फोगाट, अरुण मलिक, हरिओम त्यागी, विकास राणा, आनंद छिल्लर, देवेंद्र प्रधान, हरेंद्र कुमार, रूकुमपाल यादव, राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।