बड़ौत (बागपत)। नगर और क्षेत्र मेें बृहस्पतिवार को स्कूल और कॉलेजों सहित विभिन्न संस्थानों पर विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प दोहराया गया।
माउंट लिटरा स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, निदेशक हिमांशु जैन, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार ने किया और बच्चों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलवाया। योग प्रशिक्षक रविंद्र पंवार ने योगाभ्यास कराया। विकास शर्मा, नरेंद्र, हिमांशी जैन, विजय वर्मा, वारिस खान, कल्पना, शिवानी, मीनाक्षी आदि रहे।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के नेतृत्व मेें बच्चों ने स्कूल परिसर मेें योगाभ्यास किया। बाद मेें हिलवाड़ी, बड़का, बाम, औसिक्का, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा आदि सहित मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसमें कॉलेज के प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव, रणपाल, योगेश राणा, आरती, पूनम, ज्योति, प्रीति, ममता आदि रहे। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को योगाभ्यास कराकर प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलवाया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, शरण शर्मा, अभिषेक शर्मा, सूरज, राजकुमार आदि ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग दिवस प्रतियोगिता मेें भाग लेने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मेें प्रधानाचार्य अजय शर्मा, मोनिका शर्मा ने योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को योगाभ्यास कराया। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री ने बच्चों को जागरूक किया। बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन, बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय मेें योग कार्यक्रम हुआ। बच्चों को योग का अभ्यास कराया। विजयीभव विद्यापीठ में चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों, शिक्षिकाओं व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।
भारत स्वाभिमान न्यास एवं पंतजलि परिवार के तत्वावधान में नगरपालिका परिषद स्थित गंाधी पार्क मेें कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अमित राणा, जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने दीप जलाकर किया। चेयरमैन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इसमें अजय जैन, राजीव जैन, डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. मीना मित्तल, सत्यपाल अग्रवाल, अनीता चौधरी, अभिमन्यु शर्मा, संतोष, अश्वनी, मंजू, विदूषी, कुसुम, आरती, राशि, मोईन, आशुतोष, मोनिका, डॉ. अनुराग मित्तल आदि रहे।
74 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान मेें कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकांत नाथन ने योगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें योगाचार्य सुभाष जैन, मेजर मोहिंद्र, डॉ. वीरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार, सोहनवीर, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, मंगल सिंह, निरंकार, मुकेश गुप्ता, मनोज धामा, अरविंद, अनिल, राजेंद्र कुमार, घनश्याम, करम प्रताप, अतर पाल, राज कुमार, प्रमेंद्र आदि रहे। जैन मिलन नगर बड़ौत के तत्वावधान मेें दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में योगा कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, मुख्य प्रशिक्षक प्रोफेसर डॉ. दीपक चंद मौर्य, राजेंद्र जैन, शिक्षक नेता अजय राज शर्मा ने किया। इस मौके पर एलाचार्य अतिवीर महाराज ने जीवन मेें योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें वीर नरेंद्र जैन, अतुल जैन, अनिल जैन, संतोष जैन, वरदान जैन, प्रेमचंद जैन, राकेश कुमार जैन, अनिल जैन, श्रीपाल, प्रवीण जैन, संजय कुमार जैन, आशीष जैन, विकेश जैन, राजेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, धनेंद्र जैन, योगेश जैन आदि रहे।
छछरपुर गांव में प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ पंचायत जयपाल सिंह, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान, सचिव सतीश, सचिव भूपेंद्र, विकुल, प्रिंस जैन, रोहित कुमार, रेशु, सुनीता, पूजा तोमर, विकास राठी ने ब्लाक पर आए प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए जागरूक किया।