फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज ने दिया धरना, सात की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एससी जाति का प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के सामने धूप में ही धरना दिया। नारेबाजी की और भूख हड़ताल पर बैठ गए। धरने पर सात युवकों की हालत बिगड़ गई, इसमें से चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे कई घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। एडीएम लोकपाल के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की। सोमवार से प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोरी समाज के लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय से अफसरों से मांग करते आ रहे हैं। बुधवार को डीएम की गाड़ी के सामने युवकों ने लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को महिला, बच्चे और युवाओं ने डीएम दफ्तर के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। तपती धूप में धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। धरने के दौरान दीपा, शिवम, हिमांशु, दीपाली, ज्योति, सतवीर, पाले की हालत बिगड़ गई। इसमें अमित, कोमल, दीपा, शिवम की हालत को गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल कुमार और विकास कुमार कोरी ने बताया कि जाति प्रमाणपत्र न बनने से युवा यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके। अन्य नौकरी में भी परेशानी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके लिए आदेश किए हुए है, उसके बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एडीएम लोकपाल सिंह और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने उनके बीच पहुंचकर आश्वासन दिया सोमवार से प्रमाणपत्र बनने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। धरनारत लोगों ने चेतावनी दी झूठा आश्वासन दिया दोबारा हड़ताल शुरू कर देंगे। इसमें रतनी कोरी, सीताराम कोरी, भगत सिंह कोरी, तेजपाल कोरी, गौरव कुमार कोरी सहित अन्य समाज के लोग शामिल रहे। समाज के लोगों ने यहां भाजपा का झंडा भी लहराया।
विज्ञापन


डीएम ऑफिस के सामने लेटाया
बागपत। धरनारत लोगों में एक युवक और महिला की हालत बिगड़ गई। अन्य लोगों ने उन्हें डीएम दफ्तर में ले जाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और कोरी समाज के लोगों के बीच खींचतान हो गई। पुलिस ने चार को एंबुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें