फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग भाइयों के निकाह पर सीडब्ल्यूसी का अडंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में दो नाबालिग भाइयों की शादी पर सीडब्ल्यूसी ने सख्त रुख अपनाया। जांच में छोटे भाई के नाबालिग निकलने पर उसका निकाह रुकवा दिया और बड़े भाई के बालिग होने पर निकाह करने की अनुमति दे दी। बाद में छोटे भाई को बारात में ले जाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। लिखित में आश्वासन देने के बाद छोटे भाई को बारात में जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

सोमवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को रोशनगढ़ गांव में फिरोज खान के दो नाबालिग बेटों इमरान और गुलजार की शादी की सूचना मिली। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने महिला हेल्प लाइन को नाबालिगों की शादी रुकवाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प लाइन की सुगमकर्ता रश्मि और रीता यादव अपने साथ बालैनी पुलिस को लेकर गांव पहुंची और शादी को रुकवा दिया। जांच में पता चला कि दोनों भाइयों की बारात सोमवार को लोनी के अशोक नगर में जानी थी। उनका निकाह भी दो सगी बहनों से होने वाला था। टीम ने दोनों भाइयों की उम्र की जांच की तो बड़ा भाई इमरान बालिग निकला और छोटा भाई गुलजार नाबालिग मिला। इसके बाद महिला हेल्पलाइन ने बड़े भाई की शादी की अनुमति दे दी और छोटे भाई की शादी रुकवा दी। छोटे भाई का निकाह रुकने पर लोगों ने हंगामा किया। इस पर महिला हेल्पलाइन और पुलिस ने नाबालिग का निकाह करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो लोग शांत हो गए। लोगों ने छोटे भाई को बारात में ले जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान नाजिम और गांव के गणमान्य लोगों ने निकाह नहीं कराने का लिखित आश्वासन दिया तो पुलिस ने छोटे भाई को बारात में जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें