बड़ौत (बागपत)। तहसील पहुंचे इब्राहिमपुर माजरा के ग्रामीणों ने भूमाफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर खेल मैदान, कन्या पाठशाला, शौचालय पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा गांव में खेल मैदान, कन्या पाठशाला, खाद के गड्ढों व शौचालय पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है और वे निर्माण कार्य कर रहे है। इसकी शिकायत पहले भी तहसील दिवस में की, अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब बच्चों के लिए खेलने का मैदान नहीं हैं और महिलाओं को शौच जाने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम से कठोर कार्रवाई की मांग की। इनमेें पिंटू तोमर, विनोद, अनिल, देशपाल, राहुल, कल्लू, मदन, विकास आदि रहे। ब्यूरो