फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वाली खेड़ा के किसानों का किनौनी गन्ने क्रय केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत) ग्वाली खेड़ा के किसानों ने बृहस्पतिवार को सामान्य गन्ना न तुलने पर क्रय केंद्र पर घंटों हंगामा कर किनौनी मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्वाली खेड़ा गांव में किनौनी शुगर मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें से एक को मिल प्रबंधन ने गन्ने की कम आपूर्ति होना बताकर गत एक पखवाड़ा पूर्व बंद कर दिया और उस क्रय केंद्र के किसानों को दूसरे क्रय केंद्र से संबद्ध कर दिया है। बुधवार को किसानों ने हंगामा किया तो मिल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पर्ची भेजकर तौल कराने का आश्वासन दिया । इसके बाद सुबह किसान ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर क्रय केंद्र पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे तक भी जब तौल लिपिक नहीं पहुंचा तो किसान उग्र हो गए। किसानों ने तेड़ा- बिलोचपुरा मीतली मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी। इससे जाम लग गया। गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्र पर मिल प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ किसानों से मिल अधिकारियों ने फोन पर संपर्क किया और स्थिति बिगड़ती देखकर मिल अधिकारियों ने जल्दी गन्ना तुलवाने का आश्वासन दिया। कई घंटे हंगामा होने के बाद गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे तौल लिपिक रविंद्र ने किसानों का गन्ना तौला। इस दौरान मुकेश वर्मा, प्रमोद. कृष्णपाल, दिनेश शर्मा, बदन सिंह, हरिओम, देवेंद्र, विजयपाल मोघा, बिजेंद्र, समे सिंह, कालूराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें