बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर चीनी मिल के गेट पर सोमवार को रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मिल द्वारा क्षेत्र के किसानों को बकाया गन्ना भुगतान न देेने पर आक्रोश जताया।
इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तेजपाल सिंह सहरावत ने की। संचालन भोपाल सिंह ने किया। इसमें वक्ताओं ने कहा मलकपुर चीनी मिल से क्षेत्र के सैकड़ों गांव जुडे हैं। गांव से हजारों किसान मिल पर अपना गन्ना डाल रहे हैं, लेकिन मिल द्वारा किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं दिया जा रहा है, इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसानों के बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है, बेटियों की शादी भी नहीं हो पा रही है। बैठक मेें संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम से मिलने का निर्णय लिया। इसमें दीपक प्रधान, बोबी, जितेंद्र, रामपाल, डॉ. अमरपाल सिंह दांगी, सचिन खोखर आदि रहे।