बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि यूपी इन्वैस्टर्स सबमिट 21-22 फरवरी को लखनऊ में होने वाली उद्यमी सबमिट प्रतिभागिता करने के लिए उद्यामियों को प्रेरित किया। निर्देश दिए औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियमों का पालन कराए। कहा कि मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। उद्यमियों ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विभागीय अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। इसके अलावा सीडीओ चांदनी सिंह ने हिंडन किनारे के गांवों में पेजयल समस्या के समाधान हेतु ग्राम प्रधान सहित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जहां पर पानी की समस्या है अवगत कराए उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
संदिग्ध कार्य में लिप्त व्यक्ति एसडीएम को देखते ही भाग
फोटा- 33
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने एआरटीओ दफ्तर में छापे मारी की। जहां पर उन्हें विभाग में संदिग्ध कार्य में लिप्त व्यक्ति कार्य करता मिला। उन्हें देखते ही वह मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के लिए एआरटीओ और डीएम को भेजा। एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर एआरटीओ दफ्तर में छापे मारी की गई है। जहां पर विभागीय कार्रवाई और लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करनी थी। जब वह दफ्तर पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध कार्य में लिप्त पाया गया है। उन्हें देखते ही वह फरार हो गया। पूछताछ करने पर पता चला वह सुनील कुमार पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौत है। इसकी रिपोर्ट डीएम दी।