फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने क्षेत्र के विकास सहित अन्य समस्याओं के निवारण के लिए बागपत जनपद के जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई, इसमें विकास एवं प्रशासन से मिल रहे सहयोग और विकास कार्यों में आ रही अड़चनों के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक केपी मलिक ने बढ़े विद्युत बिल, बकाया गन्ना भुगतान, 14 दिनों में गन्ना भुगतान सुनिश्चित कराना, पूर्वी यमुना नहर की पटरी बड़ौत से लोनी गाजियाबाद मार्ग तक चौड़ीकरण व निर्माण, बड़ौत में मीरापुर राजवाहे की पटरी का निर्माण, क्षेत्र के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों का निर्माण, नहरों व रजवाहों की सफाई व टेल तक पानी पहुंचना, क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए ट्रामा सेंटर की स्थापना, बेहतर शिक्षा सुविधा, छपरौली में यमुना नदी पर पुल निर्माण, बड़ौत में बावली चुंगी पर रोडवेज मिनी स्टैंड की स्थापना आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही इन समस्याओं के निवारण के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें