बास्केटबाल प्रतियोगिता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा की टीम ने जीती
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पांच दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा टीम में मुकाबला हुआ। इसमें राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेम भावना से खेल खेलना चाहिए। इससे नेतृत्व करने की भावना भी पैदा होती है। खेल के माध्यम से युवा रोजगार भी प्राप्त कर रहा है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चौधरी केहर सिंह बास्केटबाल क्लब और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा के बीच खेला गया। इसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में 46-40 के अंतर से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा की टीम विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें कोच अशोक पंवार, आकाश पंवार, विशाल, तोषिथ, राहुल, सिद्धार्थ, रचित, अमन, मन्नु, सागर, विनीत, लविश, दीपेश आदि रहे।