बिनौली (बागपत)।
एंटी भू माफिया टीम ने सोमवार को मवीकलां गांव के जंगल में ग्राम पंचायत और वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जिस पर पिछले कई वर्षों से गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा था।
सोमवार को एंटी भू माफिया टीम नायब तहसीलदार नसीम खा के नेतृत्व में मवी कलां गांव के जंगल में पहुंची। टीम ने सबसे पहले वन क्षेत्राधिकारी के साथ मिलकर वन विभाग की लगभग 36 बीघा जमीन की पैमाइश कर उसको कब्जामुक्त कराया। उसके बाद टीम ने ग्राम प्रधान संजय चौधरी को साथ लेकर ग्राम पंचायत की लगभग 10 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि काफी समय से कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा था। दोनों विभागों की जमीनों पर नायब तहसीलदार नसीम खा ने डोलबंदी करा दी। टीम में लेखपाल रामपाल यादव, संदीप यादव, वन दारोगा रामावतार शर्मा आदि मौजूद रहे।