फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें : जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि बागपत की माटी दिलेर खिलाड़ी पैदा करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। मलकपुर में स्टेडियम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवा नशे से दूर रहें और जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में किसान ट्रस्ट ने ओलंपियन पहलवान केडी जाधव की जयंती पर क्षेत्र के खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इसमें बतौर मुख्य अतिथि जयंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आम घरों से निकले खिलाड़ियों ने जिले का ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। बेटियों को आगे बढ़ाया जाए और खेलों के लिए प्रेरित करें। बागपत की मिट्टी ने बड़े-बड़े खिलाड़ी पैदा किए हैं, इनके श्रेष्ठ प्रदर्शन से ही क्षेत्र के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन होता है। इसमें छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी खिलाड़ियों से आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने की बात कही। इस समारोह की अध्यक्षता छपरौली विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह चौहान ने की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रहम पाल तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अश्वनी तोमर, धीरज उज्ज्वल, सत्य ब्रहम तोमर, प्रमेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।


इन सितारों को किया सम्मानित
छपरौली। किसान ट्रस्ट ने समारोह में अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, हिंद केसरी पहलवान सुभाष चौधरी, डब्ल्यूडब्ल्यूई की पहलवान कविता दलाल, जौहड़ी की निशानेबाज प्रकाशो तोमर, पहलवान अंशु तोमर, शूटर अन्नु तोमर, मेघना तोमर, रितिका, आरजू तोमर, प्रियांशु, अरशद खान, अमन खोखर समेत करीब 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल: जयंत चौधरी
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक और गौरीपुर मोड़ पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल हो गई है। आम आदमी मुसीबत झेल रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। सरकार किसान विरोधी है। अमित फौजी, कंवर पाल हुड्डा, संदीप चौधरी, देवेंद्र गठीना, निसार अलवी, अमर सिंह प्रजापति, विक्रम सिंह पांचाल, बिल्लू, अनिरुद्ध मौजूद रहे।

कर्नल अनिरुद्ध तोमर के निधन पर शोक जताया
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शहर की गली नंबर छह भजन विहार में कर्नल अनिरुद्ध तोमर के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना दी। उनके भाई अशोक तोमर, अमर सिंह, अश्वनी तोमर की हिम्मत बढ़ाई। उनके साथ रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, महाशय श्रीपाल आर्य, जयप्रकाश आर्य, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, मास्टर नगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

खेकड़ा में स्वागत किया

खेकड़ा में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का दिल्ली से छपरौली जाते समय पाठशाला बस स्टैंड पर बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया । सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी वाया दिल्ली सहारनपुर हाईवे से दोपहर करीब बारह बजे जब पाठशाला बस स्टैंड पर पहुंचे तो रालोद के नगर अध्यक्ष चौधरी धर्मेंद्र धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान रालोद नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, कृष्णपाल, महक सिंह, आकाश यादव, धर्मसिंह एसडीओ, वतन धामा, अशोक, मुकुल, घनश्याम शर्मा, राज सिंह, मोहित चौहान, विशाल मित्तल, मंदीप यादव, राहुल नायक, ओमपाल, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें